Online Birth Certificate: जन्म प्रमाण पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके बिना आप अपने बच्चों का आधार कार्ड नहीं बनवा सकेंगे, साथ ही जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता स्कूल में नाम लिखवाने समय पड़ती है।
इसके अलावा किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र का होना अति आवश्यक है।
ऐसे में यदि आप भी अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया का पता करना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े, जहां ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया को यहां विस्तार से बताया गया है।
उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा दी जाने वाली जानकारी आपके लिए लाभप्रद साबित होगी।
Online Birth Certificate 2024 Overview
Article | Online Birth Certificate 2024 |
विषय | बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? |
लाभार्थी | भारत के समस्त नागरिक |
शुल्क | शून्य |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://crcorgi.gov.in/web/index.php/auth/login |
Online Birth Certificate क्यों?
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है, क्योंकि बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का सरकारी नियम है।
जिसे इसके आधिकारिक पोर्टल द्वारा ऑनलाइन आवेदन करके अपने बच्चों के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है। क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र से ही आपके बच्चे का आधार कार्ड, विद्यालय में प्रवेश या किसी सरकारी योजना का लाभ मिल पाता है।
जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज
बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है, जो इस प्रकार है।
- माता और पिता दोनों का आधार कार्ड
- एक्टिव मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Online Birth Certificate कैसे बनवाएं?
परिवार में किसी नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की आसान प्रक्रिया को यहां विस्तार से बताया गया है। जिसका अनुसरण कर आप भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- जहां मुख्य पृष्ठ पर General Public Sign up के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब नए पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में जरूरी जानकारी को दर्ज करना है।
- जिसके प्रसाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
- User id और Password से लॉगिन करने के बाद होम पेज पर Apply for Birth Registration के लिंक पर क्लिक करें।
- जहां आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी के साथ जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको एक ऑनलाइन रसीद प्राप्त होगी। जिससे आप आवेदन की स्थिति देख सकेंगे।
- 15 से 20 दोनों के पश्चात आपको इस आधिकारिक वेबसाइट पर से लॉगिन करके बर्थ सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर लेना होगा।